धनबाद- पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह भारतीय रेलवे में स्पोर्ट्स कोटा के तहत नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगारों को ठगते थे.
मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.
पुलिस के मुताबिक, गिरोह देश के विभिन्न राज्यों, विशेषकर दक्षिण भारत, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के युवाओं को निशाना बनाता था. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब तमिलनाडु के कृष्णागिरी निवासी एस. बालाजी ने धनबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शिकायत में बताया गया कि उनके परिजनों से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख 47 हजार रुपये की ठगी की गई है. इसके आधार पर धनबाद में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.
वरीय अधिकारियों के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धैया निवासी संजीत कुमार (30 साल) और सरायढेला निवासी सुबोध कुमार (32 साल) को गिरफ्तार किया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








