धनबाद- धनबाद के कतरास इलाके में एक निजी होटल पर स्थानीय गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों की भारी भीड़ ने होटल के बाहर हंगामा किया, कतरास-बाघमारा मेन रोड को कई घंटों तक जाम रखा, जिससे ट्रैफिक बाधित हुआ और आने-जाने वालों को परेशानी हुई.
गांववालों का आरोप है कि पिछले छह महीनों से होटल में संदिग्ध गतिविधियां हो रही थीं, जिससे इलाके का सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा था. इस बारे में पहले भी प्रशासन को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन कार्रवाई न होने से लोग आक्रोशित हो गए.
ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम करने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और होटल परिसर से कई युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए बाघमारा महिला थाने भेज दिया. होटल संचालक को भी हिरासत में लिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
परिसर से तीन मोटरसाइकिल, दस्तावेज, एक लैपटॉप और एक जेरॉक्स मशीन जब्त की गई. पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया. वहीं लोगों ने पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश जाहिर किया.
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले छह महीने से होटल की आड़ में देह व्यापार चल रहा था. होटल में रोजाना लड़के-लड़कियां आते थे. होटल की अनैतिक गतिविधियों के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा था. कॉलेज और स्कूल के बच्चों पर इनका बुरा असर पड़ रहा था.
इस बारे में पुलिस में लिखित शिकायत की गई थी. लेकिन, जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीण भड़क गए और आज हंगामा किया. उन्होंने मांग की कि पुलिस होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई करे. होटल को सील करे. होटल को दोबारा संचालित न किया जाए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इधर, पुलिस ने बताया कि होटल संचालक को हिरासत में लिया गया है. होटल से कई लड़के-लड़कियों को भी हिरासत में लिया गया है. उनकी उम्र की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले की जानकारी वरीय पुलिस अधिकारियों को दे दी गई है.








