पटना- पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार को जमानत मिल गई. एमपी-एमएलए कोर्ट से उन्हें बेल मिली है. हाल ही में उन्हें पटना पुलिस ने 1995 के एक मामले में पप्पू यादव को गिरफ्तार किया था.
इस केस में तो बेल मिली है, साथ ही दो अन्य मामलों में भी जमानत दे दी गई है. पप्पू यादव बेऊर जेल से बाहर आ गए हैं। कोर्ट ने जमानत देते हुए आदेश दिया कि जब भी मामले की सुनवाई होगी तो उन्हें सशरीर उपस्थित होना होगा।
जेल से बाहर आने के बाद पप्पू यादव ने कहा, ‘सच बोलना इतना तकलीफदेह होगा कि कोर्ट और थाने के चक्कर काटने पड़ेंगे। ये मुझे नहीं पता था। मुझे नहीं पता कि प्रशासन ने ऐसा क्यों किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पप्पू यादव ने कहा, NEET की बच्ची की लड़ाई मैं रुकने नहीं दूंगा। जिन लोगों ने भी हमारा समर्थन किया मैं उनका ऋणी हूं। मुझे मरवाने की भी कोशिश हुई।’
वहीं देर शाम पप्पू यादव फुलवारीशरीफ पहुंचे, यहां उन्होंने कोचिंग सेंटर की छत से गिरने वाली छात्रा पिंकी कुमारी के परिजनों से मुलाकात की। सांसद से छात्रा के परिजनों ने कहा कि बेटी को पहले बेरहमी से मारा गया, फिर ऊपर से नीचे फेंक दिया।
पप्पू यादव ने कहा कि दिल्ली जाकर सबसे पहले स्पीकर से मिलेंगे। इसके बाद डॉक्टर से मिलेंगे। इस बच्ची के न्याय के लिए कुछ भी करूंगा। इस मामले में स्पीडि ट्रायल होना चाहिए। इस परिवार के परिवरिश के लिए हम जिम्मेदारी लेंगे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि पप्पू यादव को 6 फरवरी को पुलिस ने 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया था। इसके अलावा पुलिस ने 2 केस और जोड़ दिए। कोर्ट ने उन दोनों मामलों में पप्पू यादव को आज जमानत दे दी.








