पटना- पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ कुमार दास को पटना पुलिस ने शुक्रवार की शाम हिरासत में ले लिया. इससे पहले पटना स्थित उनके घर पुलिस छापेमारी की गई.
दरअसल, पिछले महीने (जनवरी) पटना में एक नीट छात्रा की मौत हुई थी. इस मामले में वे कई तरह की टिप्पणी कर रहे थे. इसके बाद उनके खिलाफ पटना के चित्रगुप्त नगर थाने में पुलिस ने मामला दर्ज किया था. छापेमारी के लिए कई थानों की पुलिस पहुंची थी.
पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद अमिताभ दास ने मीडिया के सामने जाते-जाते बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा, “निशांत कुमार को बचाने के लिए मुझे गिरफ्तार किया जा रहा है. मेरे पास सबूत है. सीबीआई को दूंगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अभी मेरी हत्या की कोशिश की गई है. घर से मेरे कुछ सामान इन लोगों (पुलिस टीम) ने रख लिए हैं. लगातार इन्हें (हिरासत में लेने गई टीम को) फोन पर निर्देश आ रहा था कि निशांत कुमार को बचाना है. अमिताभ दास को गिरफ्तार करो.” अमिताभ दास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत का जिक्र कर रहे थे.
बता दें कि नीट छात्रा की मौत मामले में अमिताभ दास ने यह मांग की थी कि निशांत कुमार की भी डीएनए जांच कराई जाए. बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी को लेकर भी विवादित पोस्ट किया था. अब उन पर ऐक्शन लिया गया है.
इधर, पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में ये आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं पाए गए. अधिकारियों का दावा है कि इन पोस्ट के जरिए मामले की जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी. इसी आधार पर एफआईआर दर्ज की गई और छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








