डेस्क- BJP सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में सब्सटेंसिव मोशन पेश किया है। राहुल पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। दुबे ने राहुल की संसद सदस्यता खत्म करने और चुनाव लड़ने पर लाइफटाइम बैन लगाने की मांग की है।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, सरकार राहुल के खिलाफ सदन में उनकी स्पीच के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस नहीं लाएगी। इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदीजी ने छाती 56 इंच की नपवाई थी। उनके खिलाफ भी प्रस्ताव आना चाहिए।
हालांकि, बीजेपी उनके (राहुल) भाषण से आपत्तिजनक हिस्से हटाने को लेकर अब भी अड़ी हुई है, क्योंकि उन्होंने अब तक अपने आरोपों को लेकर सबूत पेश नहीं किए हैं। बीजेपी के चीफ व्हिप संजय जायसवाल ने राहुल के बजट चर्चा के दौरान कहे गए कुछ अंशों को रिकॉर्ड से हटाने का औपचारिक नोटिस दिया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इससे पहले, संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने X पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें 4 फरवरी को लोकसभा स्पीकर के चैंबर में हंगामे का जिक्र है। रिजिजू ने दावा किया है कि विपक्षी सांसदों ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में गालियां दीं।
हालांकि प्रियंका ने कहा कि गालियां देने वाली बात झूठी है। उन्होंने किसी को नहीं उकसाया। वे चुपचाप थीं। आखिर में केवल शांति से अपनी बात रखी थी।
इधर, संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “क्या आज के लिए यही कोड वर्ड है? मुझे पहले से कोड वर्ड बता दो। कल यह ‘ऑथेंटिकेट’ था, और आज यह ‘प्रिविलेज मोशन’ है।”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा- क्या आप पूरी तरह से BJP के लिए काम नहीं करें, कम से कम थोड़ा ऑब्जेक्टिव काम करने की कोशिश तो करो, यह सच में शर्मनाक हो जाता है। यह बहुत ज्यादा है। आप जिम्मेदार लोग हैं।
मीडिया के लोग हैं; आपकी जिम्मेदारी है कि आप ऑब्जेक्टिव रहें। आप बस उनकी दी हुई बात पर भरोसा नहीं कर सकते। हर दिन, अपना पूरा शो उसी पर चलाते हैं। आप इस देश के साथ अन्याय कर रहे हैं।”








