डेस्क- LIVE शोज में अक्सर कुछ ऐसी भद्दी घटनाएं होती हैं, जिनका पता बाद में चलता है. लेकिन इस बार सिंगर जैस्मिन सैंडलस की अलर्टनेस ने कुछ गलत होने से पहले ही इसे रोक दिया. उनके हाल ही में दिल्ली में हुए कॉन्सर्ट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां वो कुछ मनचले बदमाशों को स्टेज से ही फटकार लगाती दिखीं.
दरअसल, जैस्मिन ने अपना लाइव शो बीच में ही रोक दिया, क्योंकि उन्होंने देखा कि कुछ लड़के कॉन्सर्ट में आई लड़कियों को परेशान कर रहे थे. वायरल वीडियो में जैस्मिन अचानक गाना रोक देती हैं.
वो म्यूजिक बैंड से भी रुकने का इशारा करती हैं. और फिर सिक्योरिटी से कहती सुनाई देती हैं- सिक्योरिटी, प्लीज इन दो लड़कों को बाहर निकालिए. ये लड़कियों को परेशान कर रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके बाद उन्होंने जो कहा, उसने सबका दिल जीत लिया. उन्होंने पंजाबी में कहा- तब तक नहीं गाऊंगी जब तक लड़कियां सेफ नहीं फील करतीं. अगर मेरे कॉन्सर्ट में लड़कियां सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी, तो मैं परफॉर्म करके क्या करूंगी.
जैस्मिन की ये बातें सुनकर वहां मौजूद जनता जबरदस्त हूटिंग करती नजर आई. फिर जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोग उनकी तारीफ करने लगे.
एक यूजर ने लिखा- सही है, ऐसा ही स्टैंड लेना चाहिए. दूसरे ने लिखा- असली क्वीन वही है जो अपने लोगों की रक्षा करे. कई और लोगों ने कहा- जैस्मिन ने एग्जाम्पल सेट कर दिया. उन्होंने दिखा दिया कि स्टेज से गाते हुए भी लोगों की ध्यान रखा जा सकता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








