गया- केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर कहा कि वो नीट छात्रा की हत्या का मुद्दा उठा रहे थे. वह खुद भी बच्ची की नृशंस हत्या की आलोचना करते हैं.
जहां तक गिरफ्तारी का सवाल है तो वह उस मामले पर वोकल होकर आवाज बुलंद कर रहे थे. सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन दूसरे मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है.
मांझी ने कहा, इस मामले में हम बहुत कुछ नहीं कहना चाहते हैं लेकिन कहा जाता है कि जिन मुद्दों को उन्होंने उठाने का काम किया था, वो मुद्दा नीट छात्रा की नृशंस हत्या से जुड़ा है,. उस पर पप्पू यादव वोकल होकर कुछ काम किया था, उसको डायरेक्ट नहीं करके कोई पुराना मामला में गिरफ्तार किया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जीतनराम ने कहा कि नीट छात्रा के साथ जो हुआ है, वो निंदनीय है. राज्य सरकार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने भी कहा है कि हम लोग सभी जांच एजेंसियों से जांच करा रहे हैं.
एसआईटी और सीआईडी ने जांच की है और फिर सीबीआई को जांच के लिए दिया गया है, जिस दिन साक्ष्य पूरे हो जाएंगे, उस दिन कोई भी बचेगा नहीं.








