हरियाणा- हरियाणा-फरीदाबाद में आयोजित सूरजकुंड मेला के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. मेले में लगी झूला अचानक टूट गया, जिससे वहां भीड़ में हड़कंप मच गया. हादसे के वक्त झूले के आस-पास काफी संख्या में लोग मौजूद थे, जिसके चलते कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसे में पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झूला टूटते ही चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई. लोग भयभीत होकर इधर-उधर भागने लगे.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जवान घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया. इस दर्दनाक हादसे में 13 लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हादसे की सूचना मिलते ही जिला उपायुक्त, पर्यटन विभाग के एमडी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे. प्रशासन ने पूरे इलाके की बैरिकेडिंग कर दी ताकि और किसी अनहोनी से बचा जा सके और राहत कार्य में कोई बाधा न आए. घायल हुए लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया.
प्रशासन ने साफ किया है कि हादसे की गहन जांच की जाएगी और झूला संचालकों की भूमिका पर भी कार्रवाई की जाएगी. यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सुरक्षा मानकों का उचित पालन हुआ या नहीं. फिलहाल, हादसे वाले झूले के आसपास के क्षेत्र को बंद कर दिया गया है.








