पटना- बिहार में जनगणना की तारीखों का एलान कर दिया गया है। जनगणना दो चरणों में 45 दिन में पूरी होगा। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने इसकी घोषणा की है।
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने शनिवार को बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में दो चरणों में 45 दिनों की अवधि में जनगणना कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के जनगणना कोषांग द्वारा राज्य में जनगणना का काम पूरा किया जाएगा।
जनगणना का पहला चरण अप्रैल 2026 में शुरू होगा, जबकि दूसरा चरण मई में होगा। डिप्टी सीएम ने बताया कि पहले चरण के तहत 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक जनगणना चलेगी। इसके बाद घर-घर सर्वेक्षण और मकान सूचीकरण का काम 2 से 31 मई 2026 तक किया जाएगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








