रांची- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को अपने मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर परिवार संग देश के प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस पावन अवसर पर उनके साथ पत्नी कल्पना सोरेन और बड़े पुत्र नितिन सोरेन भी उपस्थित थे.
मुख्यमंत्री ने विधि-विधान के साथ मां छिन्नमस्तिका देवी की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की. पूजा के क्रम में उन्होंने नारियल बलि दी दी तथा मंदिर के पुजारियों द्वारा रक्षा सूत्र बंधवाया.
मुख्यमंत्री के रजरप्पा आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से भव्य स्वागत किया गया. रामगढ़ जिला पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं विधायक ममता देवी, झामुमो के रामगढ़ जिला संयोजक मंडली प्रमुख विनोद किस्कू, केंद्रीय सदस्य चित्रगुप्त महतो सहित झामुमो नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री एवं उनकी पत्नी का अभिनंदन किया.
मंदिर न्यास समिति के पुजारियों ने मुख्यमंत्री को मां छिन्नमस्तिके मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. मंदिर के पुजारियों ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न करायी और मुख्यमंत्री सहित उनके परिवार को मां का आशीर्वाद प्रदान किया.
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाये. पूजा कार्यक्रम से लगभग 30 मिनट पूर्व ही आम श्रद्धालुओं को मुख्य मंदिर में प्रवेश से अस्थायी रूप से रोक दिया गया था. इसके कारण मंदिर परिसर के बाहर कुछ देर तक भक्तों की कतार लगी रही.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मां छिन्नमस्तिके मंदिर के प्रति देशभर के लोगों की विशेष आस्था है. यह स्थल आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है.
आज हमलोग अपनी विवाह के वर्षगांठ के अवसर पर यहां मां का आशीर्वाद लेने आये हैं. उन्होंने कहा कि मां की कृपा से झारखंड निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े और राज्य की जनता सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहे, यही प्रार्थना है








