पटना- पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अपराधियों ने सनसनीखेज तरीके से एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.
जानकारी के अनुसार, घटना फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र स्थित विकास विहार कॉलोनी के ऊफरपूरा इलाके की है. बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने सुनील कुमार को निशाना बनाकर गोली मार दी. जहां उसकी मृत्यु हो गई.
पुलिस के मुताबिक, मृतक सुनील कुमार हाल ही में बेऊर जेल से जमानत पर बाहर आया था. उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे. प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या आपराधिक वर्चस्व को लेकर घटना की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








