डेस्क- भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को 412 रन का टारगेट दिया है। टीम ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है। पिछला रिकॉर्ड 253 रन का है, जोकि ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 2024 में बनाया था।
वैभव सूर्यवंशी 80 बॉल पर 175 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 218.75 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 15 चौके और 15 छक्के लगाए। कप्तान आयुष म्हात्रे (53 रन) ने अर्धशतक लगाया। अभिज्ञान कुंडू ने 40, वेदांत त्रिवेदी ने 32 और विहान मल्होत्रा ने 30 रन बनाए। कनिष्क चौहान 37 रन बनाकर नाबाद लौटे।
इंग्लैंड की ओर से जेम्स मीटो ने 3 विकेट झटके। सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन को 2-2 विकेट मिले। भारतीय पारी के आखिरी ओवर से 18 रन आए। इसी के साथ भारत ने 50 ओवर में 411 रन बनाते हुए इंग्लैंड को 412 रन का टारगेट दिया। यह इस टूर्नामेंट के इतिहास में फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अंडर-19 वर्ल्ड कप में छक्कों के मामले में वैभव सूर्यवंशी ने नया कीर्तिमान रच दिया है। 2026 एडिशन में वैभव अब तक 20 छक्के जड़ चुके हैं और इसी के साथ वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड डेवाल्ड ब्रेविस के नाम था, जिन्होंने 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में 18 छक्के लगाए थे।








