डेस्क- साइबर हैकरों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की फेसबुक आईडी हैक कर ली है। साथ में 1.6 मिलियन फॉलोअर वाली मोनेटाइज आईडी से मिलने वाली रकम को भी हैकर हड़प रहे हैं। इस मामले में रिंकू सिंह ने एसएसपी को जानकारी दी। एसएसपी ने साइबर टीम को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए।
लंबे समय से क्रिकेट खेलने में व्यस्त रिंकू सिंह अपनी फेसबुक आईडी पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे। पिछले दिनों उन्होंने जब अपनी आईडी को चेक किया तो उसे खोल नहीं पाए।
जांचने पर पता चला कि उनकी फेसबुक आईडी जीमेल की ‘रिंकूकुमार344.8.7’ आईडी से लॉग-इन थी। अब यह जीमेल आईडी ‘कॉमर्शियल.रिंकूकुमार’ से लॉग-इन हो रही है। फेसबुक आईडी से मिलने वाली आय भी हैकरों द्वारा ली जा रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस मामले में रिंकू सिंह ने एसएसपी को जानकारी दी। एसएसपी ने साइबर टीम को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए। बाद में रिंकू के भाई सोनू सिंह की ओर से एसएसपी के नाम संबोधित तहरीर दी गई।
इस पर अज्ञात हैकर पर साइबर थाने में आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्रिकेटर रिंकू सिंह ने फोन पर आईडी के संबंध में जानकारी दी थी। बाद में उनके भाई की ओर से भेजी गई तहरीर थी। रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








