पटना- जिला प्रशासन द्वारा सभी स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। बुधवार को फ्लाइंग स्क्वायड ने पीएमसीएच और एनएमसीएच का औचक निरीक्षण किया था।
इस दौरान अस्पताल परिसर से एक दलाल को पकड़ा गया था वही एक सफाई कर्मी को मरीजों और परिजनों से पैसा लेते पकड़े जाने पर टर्मिनेट कर दिया गया था।
आज फिर पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित एनएमसीएच अस्पताल परिसर में अवैध गतिविधियों में संलिप्त दलालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने छापेमारी कर दो दलालों को गिरफ्तार किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्तार दलालों की पहचान पटना सिटी के बाइपास थाना क्षेत्र स्थित बेगमपुर निवासी अशोक यादव के बेटे दीपक कुमार और आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंग पाटलिग्राम निवासी मंजे लाल सिंह के बेटे चुन्नू कुमार के रूप में की गई है।
दरअसल, स्वास्थ्य विभाग को ऐसी सूचनाएं प्राप्त हो रही है कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निजी नर्सिंग होम, निजी जाँच घर/एक्स-रे, निजी मेडिसीन प्रतिष्ठानों के कर्मी ईलाज हेतु आ रहे मरीजों को निजी नर्सिंग होम में ईलाज कराने, जाँच कराने तथा दवा के क्रय हेतु गुमराह कर रहे हैं।
अत: इस पर सख्तीपूर्वक रोक लगाने के लिए सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों एवं सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण कराए जाने हेतु निरीक्षण दल का गठन करने हेतु सभी जिलों के जिला पदाधिकारियों को सूचित किया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








