डेस्क- बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी की सरकार ने विधानसभा में गुरुवार को बड़ी घोषणा की. वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने चुनावी वर्ष के लिए अंतिरम बजट पेश करते हुए युवाओं को लुभाने वाली एक योजना शुरू करने की घोषणा की.
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार एक नयी योजना लाएगी, जिसके तहत बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1500 रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि यह भत्ता युवाओं को नौकरी मिलने तक या 5 वर्ष तक मिलेगा.
वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने विधानसभा में अपना बजट भाषण पढ़ते हुए कहा कि बेरोजगार युवाओं के लिए ‘बांग्लार युवा साथी’ नाम से नयी योजना शुरू होगी. इस योजना के तहत 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवाओं को प्रति माह 1,500 रुपए का भत्ता दिया जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
यह सहायता राशि युवाओं को नौकरी मिलने तक या अधिकतम 5 वर्ष की अवधि तक, जो भी पहले हो, जारी रहेगी. वित्त मंत्री ने कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस सत्ता में वापसी करती है, तो यह योजना 15 अगस्त से शुरू की जायेगी.
पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 4.06 लाख करोड़ रुपए का अंतरिम बजट पेश किया. इसमें महिलाओं, युवाओं और राज्य कर्मचारियों के लिए अहम घोषणाएं की गयीं हैं. वित्त मंत्री ने ‘लक्ष्मीर भंडार’ योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली मासिक सहायता राशि फरवरी से 500 रुपए बढ़ाने का ऐलान किया.
राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 4 प्रतिशत बढ़ाने का भी ऐलान किया. आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1,000 रुपए की बढ़ोतरी की घोषणा भी वित्त मंत्री ने की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








