पटना- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बजट भाषण के दौरान तेजस्वी यादव पर भड़क उठे. इसके बाद नीतीश कुमार की तेजस्वी यादव के साथ नोकझोंक देखने को मिली।
गुरुवार को विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी के शासनकाल पर हमला करते हुए कहा कि 2005 से पहले शाम में कोई घर से निकलता था? कहा कि 2005 से पहले शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली की क्या हालत थी? पहले कितना हिंदू-मुस्लिम होता था?
उन्होंने कहा कि, विकास लगातार विकार कर रहा है. सीएम नीतीश कुमार ने आरजेडी के शासनकाल पर हमला साधते हुए कहा कि, 2005 से पहले लोग शाम के समय घर से निकलने से डरते थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
2005 से पहले शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली की कैसी हालत थी? कितना हिंदू-मुस्लिम होता था? इसके साथ ही भाषण के समय नीतीश ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं.
नीतीश कुमार के भाषण के जबाव में तेजस्वी यादव उठ खड़े हुए तो सीएम नीतीश कुमार भड़क गए. तेजस्वी यादव बार-बार नीतीश को बीच में टोक रहे थे इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि, “अरे पहले सुनो न…, तुम बच्चा है, बैठो-बैठो… हल्ला मत करो, चलो बैठो.” इसके साथ ही नीतीश कुमार ने कहा कि, तुम्हारे बाप मेरे समय का था, उसका शादी भी मेरे बाद ही हुआ था, चलो बैठो – चुप रहो.
आगे नीतीश कुमार ने कहा कि दस हजार की राशि महिलाओं को दी गई ताकि वो अपने पैरों पर खड़ा हो सकें. आगे भी दो लाख रुपया दिया जाएगा. सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जाएगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सीएम ने कहा कि बिहार लगातार विकास कर रहा है. अगले पांच साल में विकास के काफी कार्य होंगे. बिहार विकसित राज्यों में शामिल होगा. देश की प्रगति में महत्वपूर्ण स्थान रखेगा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है.








