डेस्क- सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को पश्चिम बंगाल में SIR पर सुनवाई हुई। सुनवाई सीएम ममता बनर्जी की याचिका पर हुई। खास बात है कि सुनवाई के दौरान ममता बनर्जी खुद कोर्ट रूम में मौजूद रहीं। इस दौरान उन्होंने वकीलों के अलावा खुद भी अपनी बात रखी।
ममता बनर्जी ने कोर्ट में कहा कि में पश्चिम बंगाल को निशाना बनाया जा रहा है। ममता बनर्जी ने तर्क देते हुए कहा कि जब असम और अन्य उत्तरी राज्य, जहां चुनाव होने वाले हैं, वहां SIR नहीं कराया जा रहा, तो फिर सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही यह प्रक्रिया क्यों अपनाई जा रही है?
मामले में सुनवाई करते हुए सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि हम सोमवार को सुनवाई करेंगे । सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से जवाब देने को कहा है। ममता बनर्जी ने एसआईआर पर सवाल उठाते हुए कहा कि शादी के बाद कोई लड़की अपने ससुराल गई है। उसके सरनेम में बदलाव हो गया तो उनको भी नोटिस भेजा गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ममता बनर्जी ने कहा कि हमें न्याय नहीं मिल रहा । हमने 6 लेटर चुनाव आयोग को लिखा लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। कहा कि मैं न्याय के लिए कहां जाऊं? CJI ने ममता बनर्जी को संबोधित करते हुए कहा कि नाम में गलती या स्पेलिंग को लेकर जो आपकी शिकायत है, उस पर हम चुनाव आयोग से पूछेंगे।
बता दें कि यह ऐतिहासिक मौका था। एक किसी राज्य की मुख्यमंत्री देश की सबसे बड़ी अदालत में देश के मुख्य न्यायाधीश से चुनाव आयोग की शिकायत कर रही थीं। SIR पर ममता बनर्जी के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से जवाब देने को कहा है। सोमवार को अगली सुनवाई होगी।








