सारण- बिहार के छपरा में हत्या का मामला सामने आया है. अपराधियों ने यहां एक इंजीनियर की हत्या गोली मारकर कर दी. मृतक की पहचान विकास तिवारी (32) के रूप में हुई है, जो मुफस्सिल थाना के शक्ति नगर मोहल्ले निवासी रिटायर बैंक मैनेजर का पुत्र था.
परिजनों के अनुसार विकास तिवारी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका था और पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था. मंगलवार की शाम पटना से छपरा आ रहा था. छपरा कचहरी स्टेशन से अपने घर शक्ति नगर जा रहा था. इसी दौरान रेलवे कॉलोनी के पास अपराधियों ने गोली मार दी.
जैसे ही स्थानीय लोगों की नजर पड़ी आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस तुरंत पहुंची और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने इंजीनियर को मृत घोषित कर दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके बाद परिजनों को सूचना दी गयी. मृतक के परिजनों को आशंका है कि छीनतई के दौरान गोली मारकर हत्या की गयी है. घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.








