पटना- बिहार के मोकामा से जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह मंगलवार को विधानसभा सदस्यता की शपथ ले सकते हैं. जानकारी के अनुसार, कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें बेऊर जेल से विधानसभा लाने की तैयारी की जा रही है, ताकि शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी कराई जा सके.
गौरतलब है कि बीते विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बावजूद अनंत सिंह ने अब तक विधायक पद की शपथ नहीं ली है. शपथ नहीं लेने की वजह से उनकी सदस्यता को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई थी.
अनंत सिंह इस समय दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में जेल में बंद हैं. अब कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद उनके शपथ ग्रहण का का रास्ता साफ हो गया है. मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें जेल से विधानसभा लाया जा सकता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दुलारचंद यादव हत्याकांड विधानसभा चुनाव के दौरान हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था और तभी से वे न्यायिक अभिरक्षा में हैं. रिहाई के लिए उनकी ओर से सिविल कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की गई थी, लेकिन अदालत ने सुनवाई के बाद उसे स्वीकार नहीं किया और याचिका ख़ारिज दी.








