रांची- रांची में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की खबर है. इस घटना में बेटे की मौत हो गई, जबकि मां और नाबालिग बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार, परिवार के बेटे मिहिर ने पहले आत्महत्या की. बताया जा रहा है कि मिहिर सीए की पढ़ाई कर कोलकाता से हाल ही में रांची लौटा था और कथित तौर पर उसकी नौकरी एक निजी कंपनी में लगी थी.
वहीं, मिहिर की मां स्नेहा अखोरी, जो पेशे से हाईकोर्ट की अधिवक्ता हैं, ने भी आत्महत्या की कोशिश की हैं. परिवार की 14 वर्षीय बेटी ने भी सुसाइड की कोशिश की है. दोनों को गंभीर अवस्था में गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना की सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है. अरगोड़ा पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के प्रयास के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.
पुलिस ने परिवार के सदस्यों के हालात का अध्ययन करने के साथ-साथ घटना के कारणों की तहकीकात शुरू कर दी है. आसपास के लोगों तथा परिवारिक सदस्यों से पूछताछ भी जारी है. इस दर्दनाक घटना के पीछे का कारण प्रथम दृष्टया फाइनेंशियल कंडीशन माना जा रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








