डेस्क- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संसद में दिए बयान पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि आर्मी को भैया कभी बदनाम नहीं करेंगे. कांग्रेस सांसद ने कहा, वह आर्मी चीफ की किताब का एक हिस्सा पढ़ रहे थे इसमें बदनाम करने वाली क्या बात है.
प्रियंका ने कहा, नियम है कि पब्लिक सोर्स होना चाहिए. चाहे वो किताब हो या मैगजीन. यह किताब का एक अंश है, जो मैगजीन में पब्लिश हो चुका है. इसमें कोई अप्रमाणित सोर्स नहीं है तो फिर समस्या क्या है? ऐसे में मोदी सरकार क्यों डर रही है?’
दरअसल, लोकसभा में सोमवार को राहुल गांधी के भाषण के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब का हवाला देते हुए कहा- 4 चीनी टैंक लद्दाख सीमा में पहुंच गए थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राहुल गांधी संसद में जिस किताब के आधार पर डोकलाम में चीनी टैंक घुसने का दावा कर रहे हैं, वह पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ने लिखी है। ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ नामक यह किताब अभी पब्लिश नहीं हुई है।
इसका हार्डकवर अप्रैल 2024 से ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर उपलब्ध है। किताब में चीन के साथ भारतीय सेना की 2020 की झड़पों के साथ-साथ अग्निवीर योजना को रिव्यू किया गया है।








