सासाराम- बिहार के रोहतास में लड़की की लाश मिली है. सब्जी मंडी के पीछे एक रेड कलर की ट्रॉली बैग में डेड बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.
कूड़े-कचरे के बीच रेड ट्रॉली बैग को देखने के लिए लोग भागे-भागे पहुंचने लगे, इसी बीच किसी ने डायल 112 को सूचना दे दी. वहीं मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस भी पहुंची और जांच शुरू कर दी है.
स्टेशन रोड सब्जी मंडी के पीछे एक रेड ट्रॉली बैग देखा गया. कूड़ा कचरा बिनने वाले बच्चों ने बैग को देखा तो शोर मचाने लगे, तभी पुलिस को सूचना दी गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सूचना पर सबसे पहले डायल-112 पुलिस की टीम पहुंची. उसके बाद नगर थाने की पुलिस व अधिकारी भी पहुंचे हैं. वहीं एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है.
पुलिस ने बताया कि लाश लड़की की है, जिसकी उम्र तकरीबन 16 से 18 के बीच की लग रही है. आशंका ये भी जताई जा रही है कि लड़की के साथ गलत कर उसे सूटकेस में बंद कर फेंक दिया गया हो.
फिलहाल पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भिजवा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








