रांची- राजधानी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक साथ 6 बसों में आग लग गई. इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते सभी बसें आग में जलकर स्वाहा हो गईं. दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे जिसके बाद घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
बताया जा रहा है कि सबसे पहले एक बस में आग लगी. स्थानीय लोग और बस मालिक कुछ समझ पाते तब तक उन्होंने देखा कि कुछ ही दूर पर खड़ी बाकी बसें भी आग की चपेट में आ गईं.
एक साथ छह बसों में आग लगने की वजह से पूरे खादगढ़ा बस स्टैंड में भगदड़ मच गई. बस के ड्राइवर और खलासी अपने-अपने बसों को लेकर इधर-उधर भागने लगे. किसी तरह से आग लगी बसों के पास खड़ी दूसरी बसों को वहां से निकाला गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
एक साथ छह बसों में आग लगने की घटना को एक बड़ी साजिश के रूप में देखा जा रहा है. बस एजेंट मोहम्मद सरफराज ने बताया कि भारी नुकसान हुआ है.
बस मालिकों ने कई बार प्रशासन से अनुरोध भी किया था कि स्थाई तौर पर दमकल के वाहनों को बस स्टैंड में रखा जाए, लेकिन उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया.
बस मालिको को ऐसा लगता है कि किसी ने जानबूझकर बसों को आग के हवाले किया है. सबसे हैरानी की बात तो यह है कि जिन बसों में आग लगी उनमें से कोई भी एसी बस नहीं थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
एसी बसों में आमतौर पर शॉर्ट सर्किट की वजह से कई बार आग लगी है, लेकिन खादगढ़ा बस स्टैंड में जिन 6 बसों में आग लगी उनमें से कोई भी एसी बस नहीं थी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है. बस स्टैंड में लगी सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. अगर सीसीटीवी फुटेज में कोई भी शख्स आग लगाता हुआ दिखाई दिया तो उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी.








