रांची- रांची एसएसपी राकेश रंजन ने पांच पुलिस पदाधिकारी-कर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया. इन सभी पर जुआ खिलाने वालों को संरक्षण देने और पैसे लेकर प्रतिबंधित नशीली दवा ब्राउन शुगर की बिक्री की अनुमति देने के गंभीर आरोप लगे हैं.
दरअसल, बीते कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुआ था. पहले वीडियों में पुलिसकर्मी जुआ खेल के बदले पैसे लेते नजर आ रहे थे.
जबकि दूसरे वीडियो में एक महिला ने टाइगर मोबाइल वैन के जवानों पर ब्राउन शुगर बेचने की अनुमति के एवज में पैसे मांगने का सनसनीखेज दावा किया था. सभी निलंबित पुलिसकर्मी मुख्य रूप से टाइगर मोबाइल और पीसीआर वैन में तैनात थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रांची एसएसपी राकेश रंजन ने इन पुलिस वालों के निलंबन के साथ ही सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी.








