डेस्क- मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई. ये फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गुर्गों ने की है. फायरिंग की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली गई है. पोस्ट में लिखा है कि अगर हमारी बात समझ नहीं आई तो अबकी बार बेडरूम में छाती पर गोली चलेगी. ये पूरे बॉलीवुड को चेतावनी है.
सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है… ‘राम राम जय बजरंग बली सभी भाइयों को आज जो ये मुंबई में (शेट्टी टावर) फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर जो ये फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई, हरी बॉक्सर और हरमन संधू लेते हैं.
हमने इसको बहुत बार मैसेज किया कि हमारे काम में दखल ना दे, लेकिन इसको समझ में नहीं आया. इसको ये छोटा सा ट्रेलर दिया है. इसको अगर आगे फिर हमारी बात नहीं समझ आई तो अब घर के बाहर नहीं इसके बेडरूम में गोली चलेगी. इसकी छाती पर और आगे पूरे बॉलीवुड को चेतावनी है.’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हमले के बाद रोहित शेट्टी ने अगले दो दिनों के लिए अपने सभी प्लान कैंसिल कर दिए हैं. उन्होंने अपने करीबी दोस्तों से कहा है कि कम से कम अगले 48 घंटों तक उनसे मिलने न आएं.
रोहित अपने सभी परेशान दोस्तों और सहकर्मियों से सिर्फ कॉल और मैसेज के ज़रिए बात कर रहे हैं.’ फिलहाल उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. साथ ही पुलिस जांच में जुट गयी है.








