डेस्क- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को देश का आम बजट पेश कर दिया है. उन्होंने अपने भाषण में कई बड़े ऐलान किए. वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि खासतौर पर ऐसी वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी घटाई जा रही है, जो भारत में निर्मित होती हैं.
उन्होंने कुछ सामानों का का जिक्र करते हुए कहा कि लेदर, टेक्सटाइल का एक्सपोर्ट भी अब ड्यूटी फ्री होगा. इन पर कस्टम ड्यूटी घटाई जा रही है. डिफेंस सेक्टर में बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट दी जाएगी.
इसमें व्यक्तिगत उपयोग के लिए आयात की जाने वाली वस्तुओं पर लगने वाले टैरिफ दर (Tariff) को 20% से घटाकर 10% किए जाने का ऐलान भी किया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ये सामान होगे सस्ते
कपड़े
लेदर आइटम
सिंथेटिक फुटवियर
चमड़े के उत्पाद
कैंसर-शुगर की 17 दवाएं ड्यूटी फ्री
बीड़ी
लिथियम आयन सेल
मोबाइल बैटरियां होंगी सस्ती
सोलर ग्लास होंगे सस्ते
मिक्स्ड गैस सीएनजी
ईवी
माइक्रोवेब ओवन
विमानों का ईंधन
विदेश यात्रा
विदेश में पढ़ाई से स्पोर्ट्स आइटम तक सस्ते
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कच्चे चमड़े और इससे जुड़े माल पर ड्य़ूटी कट से जहां जूते-बैग सस्ते होने वाले हैं, तो वहीं मोबाइल फोन में यूज होने वाले पार्ट्स जैसे बैटरियां सस्ती होंगे, जिससे फोन की कीमतें भी घट सकती हैं.
इसके अलावा सरकार ने विदेश में पढ़ाई सस्ती करने से जुड़ा बड़ा ऐलान किया है, क्योंकि टीसीएस इंटरेस्ट रेट को 5% से कम करके अब 2% किया है. वहीं स्पोर्ट्स से जुड़े आइटम्स भी सस्ते होने वाले हैं, इन सामानों पर भी कस्टम ड्यूटी घटाई गई है.
इसके अलावा जिन सेक्टर्स में कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी की गई है, यानी जो चीजें महंगी होने वाली हैं. उनमें सबसे ऊपर शराब, स्क्रैप और खनिज शामिल हैं.








