नालंदा- बिहार के नालंदा से एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है जो एक महिला पर हाथ उठाता दिख रहा है. वह महिला के बाल तक खींचता नज़र आ रहा है.
वायरल हो रहा वीडियो जिले के थरथरी थाना क्षेत्र का है. वीडियो में बदसलूकी करने वाला पुलिसकर्मी थरथरी का थानाध्यक्ष संजय कुमार बताया जा रहा है. महिला के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का ये मामला बीते शुक्रवार (30 जनवरी, 2026) की रात करीब साढ़े 11 बजे का है.
इस पूरे मामले में यह बात सामने आई है कि थरथरी थानाध्यक्ष दिरीपर गांव में वारंटी रामबच्चन प्रसाद की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पहुंचे थे. महिला पुलिस भी थी. इस दौरान घर की एक महिला ने गिरफ्तारी का कारण जानना चाहा तो इस थानेदार भड़क गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
थानाध्यक्ष ने महिला का बाल खींचा. थप्पड़ मारा. यह वीडियो में साफ दिख रहा है. मारपीट के दौरान मौजूद महिला पुलिसकर्मी थानाध्यक्ष को रोकने की कोशिश करती है. जिस महिला के साथ हुआ है वह आंगनबाड़ी सेविका है.
घटना के वक्त पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने मोबाइल से वीडियो बना लिया. पीड़ित महिला ने बताया कि घर में घुसकर पुलिस ने मारपीट की है. वीडियो बनाने पर भी सभी के साथ मारपीट की गई है.
पुलिस ने राइफल तान दी. उधर स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी हाल में कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए. गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है. मामले की जानकारी मिलते ही वरीय अधिकारी भी गांव पहुंचे. हिलसा डीएसपी-2 ने बताया कि इस वायरल वीडियो की जांच की जा रही है. जांच के बाद मीडिया को अधिक जानकारी दी जाएगी.








