डेस्क- महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी ने अजित पवार की पत्नी और राज्य सभा सांसद सुनेत्रा को अपना नेता मान लिया है।
अब आधिकारिक रूप देने के लिए विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। महाराष्ट्र विधान सभा में सुनेत्रा पवार पहुंच चुकी हैं। आज शाम 5 बजे सुनेत्रा डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी।
सुनेत्रा पवार पूर्व राज्य मंत्री और लोकसभा सांसद पद्मसिंह पाटिल की बेटी हैं और 1985 में उनकी शादी अजीत पवार से हुई थी। राजनीतिक परिवार में जन्मी और राजनीतिक परिवार की बहू होने के नाते सुनेत्रा पवार का राजनीति से खास कनेक्शन है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सुनेत्रा अपने दिवंगत पति अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से महाराष्ट्र की राज्यसभा सांसद भी हैं। वे प्रफुल्ल पटेल के बाद साल 2024 में निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गई थीं।








