पटना- NEET छात्रा की मौत के मामले में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला. छात्रा के परिवार को DGP ने अपने आवास पर मिलने के लिए बुलाया था. लेकिन मुलाकात के बाद परिजन बेहद नाराज नजर आए. DGP आवास से बाहर निकलते वक्त परिवार का गुस्सा साफ दिखा.
छात्रा की मां ने कहा, “मेरी बेटी को कोई न्याय नहीं दिलवा पा रहा है. सबको गड्डी मिली है. DSP, SP सब बिके हुए हैं. हम गड्डी नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए हमारी सुनवाई नहीं हो रही.” मां ने यह भी कहा कि डिप्टी CM सम्राट चौधरी हमें बुला रहे हैं, लेकिन उनसे मिलकर क्या होगा. हमें सिर्फ न्याय चाहिए.
छात्रा के पिता ने कहा कि उन्हें यहां न्याय की उम्मीद थी. “हम यहां न्याय के लिए आए थे. लगा कि कुछ ठोस बताया जाएगा, लेकिन सिर्फ फालतू बातें हुईं. हमें कहीं से इंसाफ मिलता नहीं दिख रहा.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
DGP से मुलाकात के बाद छात्रा की फैमिली को डिप्टी CM सम्राट चौधरी के पास ले जाया गया. वहां बातचीत के बाद DGP बाहर निकल चुके हैं. हालांकि परिवार की नाराजगी कम नहीं हुई है.
इधर, इस मामले को लेकर पटना विश्वविद्यालय की छात्राएं भी सड़क पर उतर आई हैं. मगध महिला कॉलेज से कारगिल चौक तक ‘बेटी बचाओ न्याय मार्च’ निकाला गया. कारगिल चौक पर छात्राएं प्रदर्शन कर रही हैं. सड़क पर “Justice for Neet Girl” लिखा गया है. माहौल लगातार गर्म बना हुआ है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








