रांची- आयकर विभाग की टीम ने बाबा राइस मिल और उसके संचालक से जुड़े ठिकानों पर बड़ी छापेमारी शुरू की है. गुरुवार को आयकर विभाग की कई टीमें एक साथ कांके रोड, रातु रोड समेत अलग-अलग इलाकों में पहुंचीं और दस्तावेजों की जांच शुरू की.
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सिर्फ रांची तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड और बिहार के कई जिलों में एक साथ छापेमारी की जा रही है. छापेमारी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. किसी को भी बिना अनुमति अंदर-बाहर जाने नहीं दिया जा रहा. इस कार्रवाई को इतना गुप्त रखा गया कि इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी गई
सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग को टैक्स चोरी, लेन-देन में गड़बड़ी और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े कुछ इनपुट मिले थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है. टीम मिल से जुड़े अकाउंट, बैंक ट्रांजेक्शन और कारोबार से संबंधित कागजातों की गहन जांच कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अधिकारियों ने फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन बताया जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.








