मधुबनी- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के दूसरे फेज की शुरुआत हो गई है. पहले दिन उन्होंने मधुबनी का दौरा किया. जहां उन्होंने 298 करोड़ की 101 योजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौरान सीएम ने एक बार फिर दावा किया कि अगले 5 सालों में बिहार विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा होगा.
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 5 सालों में सात निश्चय-3 का गठन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसके तहत 7 बिंदुओं पर काम होगा. जिसमें ‘दोगुना रोजगार और दोगुनी आय’ पर हमारा विशेष फोकस होगा.
सीएम ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए पहले ही 10-10 हजार रुपये दिए जा चुके हैं, जल्द ही उन्हें रोजगार को आगे बढ़ाने के लिए 2-2 लाख रुपये दिए जाएंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार बहुत तेजी से बढ़ रहा है. पहले से तो आगे बढ़ ही रहा है. पहले ही सरकार ने कुछ नहीं किया था. सीएम ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा, ‘7 साल में वह हट गया तो पत्नी को बना दिया. उसके पहले किसी महिला के लिए कोई काम किया था जी? लड़कों के लिए भी कोई काम नहीं किया.’
नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार का बहुत ज्यादा सहयोग मिल रहा है. सीएम ने कहा कि उन्होंने (केंद्र) अनेक काम कराए हैं.
जुलाई 2024 के बजट में बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन और बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उसके बाद फरवरी 2025 के बजट में बिहार में मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट की स्थापना और पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता राशि देने की घोषणा की गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए हम पीएम मोदी का आभार जताते हैं.








