पटना- गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराज़गी जताते हुए उनको चेतावनी दी है.
गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह बदला हुआ भारत है। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की तीनों सेना का हाथ खोलकर रखा है उसी तरह से बिहार में हमारे नेता नीतीश कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि किसी पुलिसवाले का हाथ बंधा नहीं रहेगा। पुलिसवाले को अगर हथियार चलाने नहीं आता है तो वे अपना इस्तीफा देकर घर चले जाएं।
डिप्टी सीएम पटना के संपतचक में गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे. पुलिस को हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर किसी तरह का कोई कचरा समाज में बचना नहीं चाहिए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस दौरान उन्होंने एक बड़ा एलान भी किया और कहा कि अगले साल से पहले संपतचक में डिग्री कॉलेज खोलने का काम पूरा किया जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद अनुमंडल पदाधिकारी से जमीन उपलब्ध कराने की भी बात कही।








