सुपौल- गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सुपौल के एक स्कूल में उस समय असहज स्थिति बन गई, जब देशभक्ति के नारे लगाने के दौरान एक शिक्षक ने अचानक मो. अली जिन्ना के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी.
मामला किशनपुर प्रखंड अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय अभुआड़ का है. जहां गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में तैनात शिक्षक मंसूर आलम पर आरोप है कि उसने विद्यालय परिसर में ‘जिन्ना अमर रहे’ जैसे नारे लगाए.
इस घटना के बाद छात्रों और ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है. हालांकि विरोध को देखते हुए प्रधानाध्यापक ने थानाध्यक्ष को पत्र लिखकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ एक्शन की मांग की, जिसके बाद आरोपी गिरफ्तार हो चुका है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








