सासाराम- बिहार के सासाराम में डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया है. यहां घर से बुलाकर दो प्रॉपर्टी डीलरों की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
मिली जानकारी के मुताबिक सासाराम के मुफस्सिल थाना के डुमरिया गांव में आपसी रंजिश में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
मृतकों की पहचान तिलौथू के उचैला गांव निवासी 45 वर्षीय रुपेश सिंह एवं तिलौथू निवासी विनय प्रजापति के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों मृतक जमीन के कारोबार से जुड़े हुए थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बताया जाता है कि सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में बीच पंचायती चल रही थी. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गरमा गरम बहस हुई और फिर विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को गोली मार दी, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
मृतक के परिजनों के अनुसार, डुमरिया गांव निवासी पप्पू सिंह ने दोनों लोगों को एक जमीन के मामले में फोन करके गांव बुलाया था, जहां उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. हालांकि परिजनों ने किसी भी पूर्व के विवाद से इनकार किया है.
वहीं मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रोहतास एसपी रौशन कुमार के साथ सासाराम, मुफस्सिल थाने एवं आसपास के कई थानों की पुलिस भी पहुंच गई. गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








