डेस्क- भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) की ऐतिहासिक यात्रा और अंतरिक्ष कार्यक्रम में उनके योगदान के लिए देश के सर्वोच्च शांतिकालीन सैन्य सम्मान अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इसकी औपचारिक घोषणा की गई।
शुभांशु शुक्ला ने 26 जून 2025 को नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए उड़ान भरकर अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंचने का गौरव हासिल किया था।
वह ISS पर कदम रखने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने। हालांकि, अंतरिक्ष में जाने वाले भारतीयों में वह राकेश शर्मा के बाद दूसरे हैं, जिन्होंने वर्ष 1984 में सोवियत सोयुज यान से अंतरिक्ष यात्रा की थी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ग्रुप कैप्टन शुक्ला की यह 18 दिवसीय अंतरिक्ष यात्रा 41 वर्षों बाद किसी भारतीय की मानव अंतरिक्ष उड़ान थी। एक अनुभवी फाइटर पायलट के रूप में उनके पास Su-30 MKI, MiG-21, MiG-29, Jaguar, Hawk, Dornier और An-32 जैसे विमानों पर 2,000 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है। इसी अवसर पर गगनयान मिशन के लिए चयनित चार अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल ग्रुप कैप्टन पी.बी. नायर को कीर्ति चक्र से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।








