पूर्वी चंपारण- राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पूर्वी चंपारण जिले को ‘बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया. यह सम्मान बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदान किया गया.
राष्ट्रपति के द्वारा यह पुरस्कार पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने प्राप्त किया. यह उपलब्धि जिला प्रशासन के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बन गई है.
भारत निर्वाचन आयोग ने पूर्वी चंपारण के प्रयासों को पूरे देश के लिए अनुकरणीय बताया. राष्ट्रपति ने भी अपने संबोधन में ऐसे जिलों की सराहना की, जिन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सम्मान मिलने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि यह पुरस्कार जिले के सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा बलों, मतदाताओं और आम जनता के सामूहिक प्रयासों का नतीजा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना मजबूत टीमवर्क और समन्वय के ऐसी सफलता संभव नहीं थी.
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन, निर्वाचन कर्मियों और जिलेवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह सम्मान सामूहिक जीत है और भविष्य में भी इसी स्तर की उत्कृष्टता बनाए रखने का संकल्प लिया गया है. पूर्वी चंपारण अब देश में डिजिटल और शांतिपूर्ण चुनाव प्रबंधन का प्रतीक बन चुका है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








