रांची- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों विदेश दौरे पर हैं. इस दौरान वे ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक ऑल सोल्स कॉलेज का दौरा करने पहुंचे। जहां भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान दार्शनिक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस मौके पर उन्होंने कहा कि डॉ राधाकृष्णन का जीवन यह सिखाता है कि विद्वत्ता, सार्वजनिक सेवा और संस्कृतियों के बीच संवाद समाज को सही दिशा दे सकता है.
इस दौरान ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की प्रोफेसर अल्पा शाह ने झारखंड प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया. बैठक में झारखंड और ऑक्सफोर्ड के बीच शैक्षणिक सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसमें झारखंड के छात्रों के लिए डॉक्टोरल स्कॉलरशिप, रिसर्च के नए मौके, फैकल्टी एक्सचेंज और जलवायु परिवर्तन, सतत विकास, जनजातीय कल्याण व विरासत जैसे विषयों पर संयुक्त शोध की संभावनाएं शामिल रहीं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार शिक्षा और शोध को प्राथमिकता दे रही है और युवा शोधकर्ताओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव समर्थन दिया जाएगा.
ऑल सोल्स कॉलेज के बाद प्रतिनिधिमंडल ने ऑक्सफोर्ड के प्रसिद्ध रैडक्लिफ कैमरा का भी दौरा किया, जो ज्ञान और शोध की वैश्विक पहचान का प्रतीक माना जाता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
यह दौरा झारखंड और ऑक्सफोर्ड के बीच लंबे समय तक चलने वाले सहयोग की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है, जो साझा बौद्धिक विरासत और भविष्य की शैक्षणिक साझेदारी को नई मजबूती देगा.








