पटना- बिहार की राजधानी पटना के पॉश इलाका कहे जाने वाले बोरिंग रोड में दबंगों की दबंगई सामने आई है. यहां एक महिला दुकानदार के साथ मारपीट की गई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
पीड़िता शास्त्री नगर की रहने वाली मीरा कुमारी हैं, जो बोरिंग रोड में अपनी दुकान चलाती हैं. शुक्रवार को कुछ असामाजिक तत्व एक गाड़ी से वहां पहुंचे और अचानक मीरा कुमारी के साथ मारपीट शुरू कर दी.
विरोध करने पर दबंगों ने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। हालांकि पूरी घटना दुकान में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना के बाद डरी-सहमी मीरा कुमारी ने पत्रकारों से बात करते हुए अपनी पीड़ा जाहिर की. उन्होंने कहा कि जब खुलेआम इस तरह दबंगों द्वारा महिलाओं को प्रताड़ित किया जाएगा तो हम महिलाएं अपनी दुकान और रोजगार कैसे चला पाएंगी?
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ऐसे इलाकों में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो आम इलाकों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है. फिलहाल पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की जा रही है.
इधर, मामले की सूचना मिलने पर श्री कृष्णा पुरी थाना की पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








