रांची- रांची में एक पति ने अपनी ही पत्नी की गोली मार हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी पति मौके पर ही अपना पिस्टल छोड़ कर फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
जानकारी अनुसार, डोरंडा थाना क्षेत्र के मनी टोला की रहने वाली तरन्नुम उर्फ रानी नाम की महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई. रानी की हत्या उसके ही पति साहेब अंसारी ने की है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर अचानक साहेब अंसारी के घर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी, आस-पास के लोग जब उसके घर पहुंचे तो साहेब घर से भागता हुआ नजर आया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जब स्थानीय लोग घर के अंदर गए तो देखा कि वहां साहेब की पत्नी मृत पड़ी हुई है और उसके सिर से खून बह रहा है. तुरंत मामले की जानकारी डोरंडा थाने को दी गई.
डोरंडा थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचीं. छानबीन के बाद मौके पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया. कमरे में जिस स्थान पर रानी का शव पड़ा हुआ था उसके पास में ही पिस्टल भी पड़ा हुआ था.
बताया जा रहा है कि साहेब अंसारी का किसी महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसका विरोध उसकी पत्नी किया करती थी. विरोध की वजह से ही दोनों में शनिवार को झगड़ा हुआ, जिसके बाद साहेब ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस फरार साहेब अंसारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








