रांची- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विदेश दौरे पर हैं. ऐसे में वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुमका नहीं पहुंच सकेंगे. जिला के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा को इस बार झंडा फहराने की जिम्मेदारी मिली है. पुलिस लाइन मैदान में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर आयोजित होने वाले पैरेड का शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया.
गणतंत्र दिवस की तैयारी पर उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने बताया कि इस बार सीएम के नहीं आ रहे हैं, वे अभी विदेश दौरे पर हैं और झारखंड में निवेश को बढ़ावा देने को लेकर आयोजित कार्यक्रमों में व्यस्त हैं. ऐसी स्थिति में जिला उपायुक्त अभिजीत सिन्हा तिरंगा फहराएंगे, इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है.
वहीं एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. साथ-साथ यातायात व्यवस्था में रूट लाइन की तैयारी की गई है. भारी संख्या में पुलिस बलों के तैनातगी के साथ-साथ पुलिस लाइन मैदान में तीन गेट बनाए गए हैं. जिसमें वीआईपी के आने के लिए अलग से गेट का निर्माण किया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुमका में संथाल परगना के सभी छह जिलों से आए हुए 15 प्लाटून पैरेड में भाग लेंगे. इसमें जैप, आईआरबी, एनसीसी की टुकड़ी भी शामिल होंगी. वहीं 14 विभागों की झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी.








