रांची- सरस्वती पूजा के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आदित्य साहू ने प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया. निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को पूजन-हवन के बाद पदभार ग्रहण कराया.
पदभार ग्रहण करने से पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ. जिसमें नए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह आदि नेताओं ने हवन कर मंगलकामना की.
इस मौके पर झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता को जिस तरह से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है उससे मैं अभिभूत हूं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि पूर्व में भी उन्हें पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी दी गई थी उसे वह पूरा करने की कोशिश करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी ईमानदारी से निभाऊंगा और संगठन के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा.
इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, रविंद्र कुमार राय, दीपक प्रकाश आदि नेताओं ने लड्डू खिलाकर नए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी. बाबूलाल मरांडी ने आदित्य साहू को अनुभवी संगठनकर्ता बताते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूती के साथ उभरेगी.
इधर, दीपक प्रकाश ने आदित्य साहू को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी को खुशी इस बात की है कि एक जमीनी स्तर के कार्यकर्ता को प्रदेश का नेतृत्व मिला है. इनके नेतृत्व में पार्टी का संगठनात्मक विस्तार होगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








