पटना- पटना के मसौढ़ी में एक युवक की फिल्मी स्टाइल में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है. वारदात को गुरुवार को पटना-गया नेशनल हाईवे पर अंजाम दिया गया. बाइक से जा रहे युवक को अपराधियों नेसिर में गोली मार दी.
गोली युवक के सिर में लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. बाइक के पलटने से पीछे बैठे हुआ युवक भी गंभीर रूप में जख्मी हो गया. मृतक की पहचान सोनू कुमार (उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई है.
वह शेखपुरा रामकृष्ण नगर पटना का रहने वाला था. बाइक के पीछे बैठे हुए जख्मी युवक का नाम आलोक कुमार है, जो खैरा पाली परसा बाजार का रहने वाला है. मौके से एक पिस्तौल का कारतूस भी बरामद किया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गयी है. पुलिस ने बताया कि हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.








