समस्तीपुर- बिहार के समस्तीपुर में पत्नी और सास की कथित प्रताड़ना से परेशान एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मरने से पहले युवक ने वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से न्याय की गुहार लगाई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक ने ससुराल पक्ष पर मानसिक उत्पीड़न और झूठे मुकदमों का आरोप लगाया है.
वीडियो में विश्वजीत ने कहा कि ‘मैं 5 साल से डिप्रेशन में हूं, जीना नहीं चाहता हूं. भगवान ऐसी जिंदगी किसी को न दे. ससुराल वालों के द्वारा 25 लाख मांगा जा रहा है, मैं कहां से दूं इसलिए मरने जा रहा हूं. मेरी पत्नी, उसके पिता, मां और भाई सबको पुलिस अरेस्ट करें, छोड़े नहीं.
मैं जान देने जा रहा हूं सीएम नीतीश कुमार से यही कहना चाहूंगा कि ऐसा कानून न बनाएं कि लड़की के तरफ से ही सबकुछ रहें. मुझे मेरी पत्नी झूठे मुकदमे में फंसा दी है, ऊपर से मारना चाहती है. मेरी जितनी भी जमीन जायदाद होगी वह मेरे माता-पिता की होगी. कुछ भी उसको नहीं मिलना चाहिए, मैं मरने जा रहा हूं.’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मिली जानकारी अनुसार, हलइ थाना क्षेत्र के सारंगपुर निवासी दिलीप कुमार राय के पुत्र विश्वजीत की शादी बिथान थाना क्षेत्र में 2016 में हुई थी. इसके कुछ दिनों के बाद से ही पति पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई थी. इस बीच दो बेटियों ने भी जन्म लिया लेकिन इसके बावजूद दोनों के रिश्ते में सुधार नहीं हुआ.
पिछ्ले पांच साल से विश्वजीत की पत्नी मायके में रह रही थी. परिजनों के अनुसार पत्नी के बुलाने पर 11 जनवरी को विश्वजीत ससुराल गया था. देर रात विश्वजीत घर लौट आया.उसके अगले ही दिन सुबह विश्वजीत सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला.
परिजनों के द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ तो 19 जनवरी को दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन 20 जनवरी को उसकी मौत हो गई. पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच में जुट गयी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








