पटना- बिहार राज्य महिला आयोग ने पटना में चल रहे छात्राओं के सभी छात्रावासों को लेकर सख्त रुख अपनाया है. आयोग ने पटना के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जिले में चल रहे छात्राओं के सभी छात्रावासों की विस्तृत सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. इसमें रजिस्टर्ड और गैर रजिस्टर्ड दोनों तरह के छात्रावास शामिल होंगे.
20 जनवरी 2026 को पत्रांक संख्या 191 जारी कर महिला आयोग ने पटना डीएम से कहा कि आपके जिले में कितने गर्ल्स हॉस्टल संचालित हैं। उनमे से कितने हॉस्टल निबंधित है और कितने रजिस्टर्ड नहीं है। छात्राओं को हॉस्टल में रखने के लिए नियमानुसार सभी सुरक्षात्मक विधि व्यवस्था की क्या-क्या सुविधा उपलब्ध है।
पटना में संचालित छात्राओं की सभी छात्रावास की सूची आयोग कार्यालय को आवश्यकता है। महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने पटना डीएम से जिले में छात्राओं के लिए संचालित सभी छात्रावास की लिस्ट यह पत्र मिलने के एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि जहानाबाद की छात्रा जो पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी, जिसकी बीते दिनों संदिग्ध मौत हो गयी थी।
परिजनों का आरोप है कि रेप के बाद हत्या की गयी है। मामले को लेकर पटना में खूब बवाल हुआ जिसके बाद मामले इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। पुलिस की टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इसी दौरान महिला आयोग ने इस मामले पर स्वत: संज्ञान लिया। अब महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा कल 21 जनवरी दिन बुधवार को मृतका के परिजनों से मिलने जहानाबाद जाएंगी। बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रो.अप्सरा ने पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) को चिट्ठी भेजी है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आयोग की अध्यक्ष ने दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की साथ ही जांच रिपोर्ट महिला आयोग को सौंपने को कहा। उन्होंने कहा कि इस मामले पर महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया। जिसके बाद इस मामले में हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार किया गया।








