डेस्क- नितिन नबीन मंगलवार को भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में उनके नाम का ऐलान किया गया। वे 14 दिसंबर 2025 को कार्यकारी अध्यक्ष बने थे। सोमवार को फुल टाइम अध्यक्ष पद के लिए इकलौता नामांकन आने पर वे निर्विरोध चुने गए।
पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने नितिन नवीन को बधाई देते हुए कहा कि, नितिन नवीन जी हम सभी के अध्यक्ष हैं। उनका दायित्व भाजपा को ही नहीं एनडीए के सभी साथियों के बीच तालमेल बनाना भी उनका दायित्व है.
पीएम मोदी ने सभी राष्ट्रीय अध्यक्षों की सराहना की और सभी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों की योगदान को लेकर उनका अभिनंदन किया। पीएम मोदी ने नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी की सभी उपब्धियां अपनी जगह हैं और मेरे लिए सबसे गर्व की बात है कि मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि, जब बात पार्टी के विषयों पर आती है तब नितिन नवीन जी मैं कार्यकर्ता हूं और वो मेरे बॉस हैं।
वहीं, बतौर अध्यक्ष नितिन नबीन ने पहले भाषण में कहा, ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मेरा निर्वाचन एक साधारण कार्यकर्ता की असाधारण यात्रा को मिला सम्मान है।’
पीएम की तारीफ करते हुए कहा, हमने कार्यकर्ता के तौर पर पीएम मोदी के देशसेवा के काम करते हुए देखा। आपको देख कर ही सीखा है कि जो व्यक्ति खुद को लोगों की भावनाओं से जुड़ने वाला बना सकता है,वहीं बड़ा शख्स बनता है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








