पटना- भारतीय जनता पार्टी ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिले के बाद निर्विरोध रूप से नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया है. भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा 20 जनवरी को होने की संभावना है।
नितिन नबीन के प्रस्तावकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह समेत बिहार के 20 दिग्गज नेता भी रहे हैं. बिहार से कोई पहला बिहारी नेता है जिसको बीजेपी के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.
बिहार से दो सेट में सदस्यों को प्रस्तावक बनाया गया था. बिहार में 20 नेता प्रस्तावक की सूची में शामिल थी. नितिन नवीन के लिए प्रस्ताव देने वालों में सम्राट चौधरी, विजय सिंन्हा, प्रेम कुमार, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, मंगल पांडे, संजय जयसवाल, दिलीप जायसवाल, रेणु देवी, सतीश चंद्र दुबे, राज भूषण निषाद, रवि शंकर प्रसाद, प्रदीप सिंह, गोपाल जी ठाकुर, धर्मशिला गुप्ता, जनक राम, कृष्ण कुमार मंटू, लखींद्र पासवान और श्रेयसी सिंह का नाम शामिल था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नामांकन प्रक्रिया में जेपी नड्डा, हरदीप सिंह पुरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्य इकाइयों के अध्यक्ष, सांसद और अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
नितिन नवीन, दिवंगत नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं। उनके पिता ने जेपी आंदोलन से राजनीति की शुरुआत की थी। नितिन नवीन का जन्म 1980 में पटना में हुआ। 2005 में उनके पिता के निधन के बाद हुई उपचुनाव में उन्होंने पटना पश्चिमी क्षेत्र से विधायक का पद संभाला। इसके बाद इस सीट पर उनकी लगातार जीत होती रही।राजनीति
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








