डेस्क- मशहूर सिंगर और भाजपा सांसद मनोज तिवारी के घर चोरी हो गई. घटना अंधेरी वेस्ट के शास्त्री नगर इलाके में सुंदरबन अपार्टमेंट में हुई. 5.40 लाख रुपये की चोरी की बात कही जा रही है.
आरोप है कि चोरी एक पूर्व कर्मचारी ने की है. मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद जोगिंदर पांडे ने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान सुरेंद्रकुमार दीनानाथ शर्मा के रूप में हुई है, जिसे लगभग दो साल पहले नौकरी से निकाल दिया गया था.
मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता प्रमोद पांडे पिछले 20 सालों से मनोज तिवारी के मैनेजर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि बेडरूम से कुल 5.40 लाख रुपये कैश चोरी हो गए. इस रकम में से 4.40 लाख रुपये जून 2025 में ही एक अलमारी से गायब हो गए थे, लेकिन उस समय चोर की पहचान नहीं हो पाई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दिसंबर 2025 में घर के अंदर CCTV कैमरे लगाए गए थे. 15 जनवरी 2026 की रात करीब 9 बजे, एक CCTV अलर्ट से पता चला कि पूर्व कर्मचारी सुरेंद्रकुमार शर्मा चोरी कर रहा है. CCTV फुटेज में दिखा कि आरोपी के पास घर, बेडरूम और अलमारी की डुप्लीकेट चाबियां थीं. जिससे उसे आसानी से अंदर जाने का मौका मिला.
CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी से पूछताछ की गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद अंबोली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








