डेस्क- जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सर्च ऑपरेशन के दौरान छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों की टीम पर फायरिंग कर दी. इसके बाद दोनों तरफ से जवाबी कार्रवाई शुरू हो गई.
सूत्रों के मुताबिक, इलाके में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकियों के फंसे होने की आशंका है. यह संयुक्त ऑपरेशन सुरक्षा बलों द्वारा चलाया जा रहा है और लगातार गोलीबारी की खबर सामने आ रही है. सूत्रों का कहना है कि इलाके में 2 से 3 आतंकी छिपे हुए हैं.
सुरक्षा बलों को पहले से आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. इसी दौरान सुरक्षा बलों का आतंकियों से संपर्क हुआ और मुठभेड़ शुरू हो गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








