रांची- झारखंड वासियों के लिए राहत भरी खबर है. रविवार से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है. इससे कंपाती ठंड से राहत मिलेगी. आने वाले दिनों में न्यूनतम पारा में 3-5 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना है. फिलहाल ज्यादातर जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे है.
मौसम केंद्र के मुताबिक ज्यादातर जिलों के अधिकतम तापमान में सुधार देखने को मिला है. ऐसे सात जिले हैं, जहां का अधिकतम पारा 25 डिग्री या उससे ऊपर है. इनमें जमशेदपुर, डाल्टनगंज, बोकारो, चाईबासा, पाकुड़, सरायकेला और सिमडेगा जिला शामिल हैं.
इसके अलावा अन्य जिलों का अधिकतम तापमान 25 डिग्री के नीचे है. सबसे ज्यादा लातेहार में ठंड महसूस की जा रही है. क्योंकि यहां के अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान के बीच का गैप कम हो गया है. लातेहार का अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री है तो न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मौसम केंद्र का कहना है कि रविवार यानी 18 जुलाई की सुबह राज्य में कहीं-कहीं हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. लेकिन दिनभर मौसम शुष्क रहेगा. अच्छी धूप निकलेगी.








