डेस्क- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम असम पहुंचे। गुवाहाटी में एयरपोर्ट पर राज्य के सीएम हिमंत विस्वा सरमा ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री गुवाहाटी हवाई अड्डे से अजारा तक चार किलोमीटर लंबा रोड शो कर रहे हैं।
रोड शो पूरा करने के बाद पीएम मोदी गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में पारंपरिक बोडो सांस्कृतिक कार्यक्रम- बागुरुम्बा द्वौ में भी हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम सरमा ने पीएम के नेतृत्व की बहुत तारीफ की। इस दौरान सड़क के दोनों और लोगों की भीड़ मौजूद रही।
असम में पीएम मोदी के स्वागत में प्रदेश भाजपा ने यह बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा समेत कई भाजपा नेता और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद हैं। भाजपा समर्थक भी बड़ी संख्या में पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुए हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सीएम सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मेजबानी करना हमारे लिए गौरव का क्षण रहा। बोडो संस्कृति की समृद्ध परंपराओं के अनुरूप उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उन्हें बोडो समाज के महान नेता बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा का चित्र, पारंपरिक अरोनाई और सेर्जा भेंट कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन बोडो संस्कृति, सम्मान और एकता की भावना को दर्शाने वाला यादगार पल बना।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








